सुसनेर: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बल्डावदा हनुमान मंदिर में कॉंग्रेस की बैठक सम्पन्न, बनाई गई रणनीति
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को कांग्रेस के द्वारा बल्डावदा हनुमान मंदिर पर सभी ब्लॉको की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमे विधायक भैरो सिंह बापू, प्रदेश सचिव बाबूलाल यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पाटीदार, विधानसभा प्रभारी अजबसिंह पवार की उपस्थिति में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक मे सुसनेर, सोयत, नलखेड़ा, बड़ागांव के ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे