सुसनेर: जनपद पंचायत सुसनेर ने मिडिल स्कूल में मनाया गणतंत्र दिवस, प्रतिभावान विद्यार्थियों व शिक्षकों को किया सम्मानित
शुक्रवार को जनपद पंचायत के द्वारा नगर के मिडिल स्कूल ग्राउंड में 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। जनपद अध्यक्ष श्रीमती पिंकी राजपाल सिंह कलारिया के हाथों ध्वजारोहण हुआ। उसके बाद पीटी प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर एसडीएम मिलिंद ढोके व विधायक भेरूसिंह परिवार बापु ने प्रतिभावान विद्यार्थियो व शिक्षकों को सम्मानित किया।