सुसनेर: माकड़ौन में सरदार पटेल की प्रतिमा तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई हेतु पाटीदार समाज ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
25 जनवरी को उज्जैन जिले के माकड़ौन में असामाजिक तत्वों के द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा ट्रैक्टर से तोड़ते हुए आगजनी और पथराव की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना से पूरे प्रदेश के पाटीदार समाज में रोष व्याप्त है। इसी के चलते आज समाज जनों ने रेस्ट हाउस से लेकर डग रोड स्थित तहसील कार्यालय तक बाइक रैली निकालकर तहसीलदार विजय सेनानी को ज्ञापन सौंपा है।