कोंडागांव: कोंडागांव में नक्सली मुठभेड़ मामले में पूर्व विधायक संतराम नेताम का बड़ा बयान, कांग्रेस की जांच दल करेगी घटना की जांच
कोंडागांव में आज रविवार शाम 7 बजे जयस्तंभ चौक पर मसाल रैली के दौरान कोंडागांव में हुए कथित नक्सली मुठभेड़ मामले पर केशकाल के पूर्व विधायक संतराम नेताम का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने नक्सली मुठभेड़ को फर्जी बताया और घायल युवक को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की जांच समिति दल द्वारा मंगलवार को घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच करने की बात कही है।