कोंडागांव: ग्राम तराईबेड़ा में बाजे-गाजे के साथ भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति का किया गया विसर्जन
कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल के आश्रित ग्राम तराईबेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्र में श्रद्धा आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब गांववासियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रविवार कोग्राम देवता की पूजा-अर्चना कर कृष्णा भगवान की मूर्ति का विसर्जन किया।इस मौके पर पुरुष,महिलाएं व बच्चे सभी रंग-गुलाल में सराबोर नजर आए