कोंडागांव: कोंडागांव कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए नगर में निकाली मशाल रैली
जिला कांग्रेस कमेटी ने आज रविवार की शाम 6:30 बजे केंद्र सरकार पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए कोंडागांव नगर में मशाल रैली का आयोजन किया। यह विरोध प्रदर्शन पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम और पूर्व केशकाल विधायक संतराम नेताम के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।रैली कांग्रेस भवन से शुरू हुई और जय स्तंभ चौक तक गई।