कोंडागांव: ग्राम बेड़मा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, DJ की धुन पर ग्रामीणों ने भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति का विसर्जन किया
कोंडागांव जिले के विकासखण्ड केशकाल अंतर्गत ग्राम पंचायत बेड़मा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार की रात भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति की स्थापना की गई।रविवार की सुबह गांव में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें कई लोगों ने भाग लिया।जिसके बाद शाम 5 बजे ग्रामीणों ने भगवान कृष्ण की मूर्ति न डीजे के धुन में नचाते गाते धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया।