महागामा नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर महागामा पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में निकाली गई। फ्लैग मार्च थाना से निकलकर नगर क्षेत्र के बसुआ चौक, केंचुआ चौक समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया।