भंडरा: भंडरा में विकास योजनाओं की समीक्षा, बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने पारदर्शिता और समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए
भंडरा प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बजे बीडीओ प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, दीदी बाड़ी, बिरसा मुंडा आम बागवानी समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।