सिहोरा: नेशनल हाईवे 30, पहरेवा चौराहे पर तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से महिला समेत दो घायल
खितौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 पहरेवा चौराहे पर गुरुवार 4:30 बजे स्कूल से बच्चे को लेकर आ रही महिला एवं बच्चे को एक जबलपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार अज्ञात चालक ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही महिला और बच्चा जमीन पर गिर पड़ा जिससे महिला के कर हाथ पैर में गंभीर चोटें पहुंची हैं।