☀️ विशेष शिविर – सरकारी कर्मियों एवं पदाधिकारियों के लिए ☀️
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana)
नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सरकारी कर्मियों एवं पदाधिकारियों को रूफटॉप सोलर योजना से जोड़ने हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, मुजफ्फरपुर में किया जा रहा है।
इस विशेष शिविर के माध्यम से सरकारी कर्मियों एवं पदाधिकारियों को योजना की जानकारी दी जाएगी तथा अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
✅ सोलर लगवाएँ, बिजली बिल में बचत पाएँ।
✅ सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाएँ।
✅ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा दें।
सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से अनुरोध है कि इस संदेश एवं संबंधित पंपलेट को अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों एवं कर्मियों तक पहुँचाएँ तथा अपने-अपने स्टाफ के WhatsApp ग्रुप में भी साझा करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र सरकारी उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकें।
आइए, सौर ऊर्जा अपनाएँ और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएँ। 🌞
#PM_SuryaGhar #MuftBijliYojana #RooftopSolar #SolarEnergy #NBPDCL #Muzaffarpur #स्वच्छऊर्जा #सौरऊर्जा
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar