चित्तौड़गढ़: एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष का चित्तौड़गढ़ आने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ का पहली बार चित्तौड़गढ़ आने पर nsui के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सैकड़ो की संख्या में पहुंचे एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विनोद जाखड़ का डीजे ढोल नागौर के साथ में पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान nsui के छात्र नेताओं ने अपना अपना दम भी दिखाया।