शाहजहांपुर: शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर डीएम ने सख्ती दिखाई, सभी आधार मशीनें चालू कराने के दिए निर्देश
शाहजहांपुर। निपुण भारत मिशन एवं बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने शैक्षिक गुणवत्ता, बच्चों के लर्निंग गैप, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आधार मशीनों, मध्याह्न भोजन और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की। 31 आधार मशीनों में केवल 18 संचालित मिलने पर उन्होंने नाराजगी