गिरिडीह: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर समाहरणालय में किया गया गायन
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को 10 बजे समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की उपस्थिति में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका का जश्न मनाना है।