गिरिडीह: उसरी नदी पुल पर संकट, उदनाबाद में जनप्रतिनिधियों ने पुल टूटने की आशंका जताई
गिरिडीह शहर को उदनाबाद होते हुए गांडेय,जामताड़ा से जोड़ने वाला उसरी नदी में बने पुल के टूटने के खतरे का अंदेशा जताया गया है। गुरुवार को 3 बजे उदनाबाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने इस पर चिंता जाहिर की।बताया गया कि यह पुल जर्जर है और इस पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।संबंधित विभाग द्वारा बड़े बड़े एंगल से बैरियर गया गया था।