गिरिडीह: पचंबा थाना क्षेत्र के विशनपुर में ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 3 घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग
पचंबा थाना क्षेत्र के विशनपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए थे। गुरुवार को 4 बजे पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।घायलों में शबनम ख़ातून, मोहम्मद मुख्तार शेख और मोहम्मद तौसीफ़ शामिल हैं। मारपीट के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चला।