गिरिडीह: गांडेय अंचल के बदगुंदा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, दस मजिस्ट्रेटों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
गांडेय अंचल के बदगुंदा गांव में दो पक्षो के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद दूसरे दिन गुरुवार को दिनभर भी उक्त स्थल के चारों ओर दस मजिस्ट्रेट के साथ साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहे।सुबह 10 बजे वरीय अधिकारियों ने भी इलाके का दौरा किया। गांव में दस प्वाइंट पर अलग-अलग स्थल पर पुलिस की तैनाती रही। लोगों से शांति सौहार्द बनाये रखने की अपील किये।