गिरिडीह: गिरिडीह प्रखण्ड के मोहनपुर में असंगठित मजदूर मोर्चा और भाकपा माले प्रखण्ड कमिटी की बैठक आयोजित
गिरिडीह प्रखण्ड के मोहनपुर में गुरुवार को 4 बजे तक असंगठित मजदूर मोर्चा और भाकपा माले प्रखण्ड कमिटी की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से 7 नवम्बर को रुसी क्रान्ति दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।साथ ही उसकी तैयारी भी की गई।भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा और असंगठित मजदूर मोर्चा के केंद्रीय सचिव ने कहां की गिरिडीह चतरो से रैली निकल कर मोहनपुर कार्यक्रम स्थल तक जाएगी।