गोवर्धन: राधाकुंड में स्नान कर रहे श्रद्धालु का बैग चोरी, 30 हजार रुपये और कागजात हुए गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मंगलवार सुबह राधाकुंड में स्नान के दौरान पश्चिम बंगाल से आए एक श्रद्धालु का बैग चोरी हो गया। बैग में करीब 25 से 30 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण कागजात रखे हुए थे बताया गया कि पश्चिम बंगाल के बालूरघाट निवासी राधा रमन पाल अपनी पत्नी के साथ परिक्रमा करने आए थे।