समूह गतिविधियों से बढ़ी आय, सब्जी विक्रय से हर माह 10 हजार रुपये की आमदनी
मंडला। देवकी पुट्टा कृषि सीआरपी के रूप में समूह गतिविधियों से जुड़कर आज आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। समूह के माध्यम से कृषि गतिविधियों के साथ सब्जी उत्पादन एवं विक्रय का कार्य कर वे नियमित रूप से आय अर्जित कर रही हैं।
देवकी पुट्टा बताती हैं कि सब्जियों के विक्रय से उन्हें हर माह लगभग 10 हजार रुपये की आय हो रही है। समूह से जुड़कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिला है।
उन्होंने इस बदलाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समूह आधारित गतिविधियों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिल रही है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
42 views | Mandla, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026