#सेवा_की_कहानी : कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर
मंडला की रहने वाली भूमिका यादव प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर में ट्रेनिंग प्राप्त कर रही हैं। इस ट्रेनिंग के माध्यम से उन्हें रोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी हासिल हुई है।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और हार्डवेयर के बारे में विस्तृत जानकारी मिलने से न केवल उनका ज्ञान बढ़ा है, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इस ट्रेनिंग ने उनके कौशल को निखारकर उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान किए हैं, जिससे वे आज अपने पैरों पर खड़ी होने में सक्षम हो सकी हैं।
भूमिका यादव बताती हैं कि इस योजना ने युवाओं को कौशल और रोजगार से जोड़ने का एक बेहतरीन मंच दिया है। वे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की इस पहल के लिए देश के प्रधानमंत्री जी का सहृदय धन्यवाद व्यक्त करती हैं।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Mandla, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026