प्रतापगढ़: डंगरी गांव में वेल्डिंग रिपेयरिंग मशीन चलाने का विरोध करने पर दुकानदार ने युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
डंगरी गांव के रहने वाले अरविंद ओझा का आरोप है कि उनके घर के बगल ही राजकुमार विश्वकर्मा निवासी भदौसी तिवारीपुर ने अपनी बिल्डिंग रिपेयरिंग की दुकान खोल रखी है। जिसमें शटर खिड़की सहित लोहे के समान तैयार करते हैं। बिल्डिंग रिपेयरिंग की मशीन तेज आवाज से चलने के चलते वह रात भर सो नहीं पाते तथा उनके बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते। विरोध पर उनकी पिटाई की गई।