प्रतापगढ़: वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक जीत पर अंबेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया जश्न
अंबेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रविवार दोपहर 3.30 बजे एकत्रित कांग्रेसियों द्वारा वायनाड पर हुई प्रियंका गांधी की जीत पर जश्न मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी की फोटो हाथों में लेकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत की बधाई दी। जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी ने कहा की प्रियंका गांधी अब पार्लियामेंट में आम अवाम की आवाज बनेगी।