प्रतापगढ़: रायपुर गांव के अधेड़ पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
रायपुर गांव निवासी श्याम दत्त ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह खाना खाकर अपने घर के सामने बने बरानमदे में सो रहा था।पड़ोसियों ने उसपर लोहे की राड व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसका सर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। हल्ला गुहार सुनकर घर के परिजन आए तो मामले की सूचना 112 पुलिस को दी गई। घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।