प्रतापगढ़: ऑटो चालक की लूट के बाद हत्या का खुलासा, एएसपी ने सई काम्प्लेक्स में किया, दो आरोपियों को भेजा जेल
हथिगवां इलाके में हुई ऑटो चालक की हत्या का अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने रविवार दोपहर 3:00 बजे पुलिस लाइन के सई काम्प्लेक्स में खुलासा किया। उन्होंने बताया 12 नवम्बर की रात ऑटो चालक रवि यादव से इलाके के रहने वाले सुदीप यादव और सचिन सरोज ने पहले लूटपाट किया,विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।