प्रतापगढ़: यूपी एसटीएफ ने 50 हजार रुपये के इनामिया व गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को फातिमानगर से किया गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ ने 50 हजार रूपये के इनामिया व गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया फातिमानगर से गिरफ्तार किया है। एएसपी संजय राय ने रविवार शाम 4 बजे बताया की एसटीएफ प्रयागराज यूनिट द्वारा थाना जेठवारा पुलिस के सहयोग से अनमोल होटल, फातिमानगर थाना शांतिनगर, मुम्बई से गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आजम खान उर्फ आदम पुत्र निजाम नि0 फसियालगढ़ है।