तिजारा: भिवाड़ी में मजदूर से मारपीट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया, प्रेम प्रसंग में साथियों संग लाठी-डंडों से पीटा था
Tijara, Alwar | Jun 17, 2026 भिवाड़ी थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने बुधवार शाम 4:00 बजे बताया कि पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते एक मजदूर से मारपीट के मुख्य आरोपी सोनू अहीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक ब्रेजा कार भी जप्त की गई है। पीड़ित नरेश कंपनी से घर जा रहा था तभी आरोपी ने तीन-चार युवकों के साथ मिलकर लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया था। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।