कुलपहाड़: बरसात में बंद हो जाता रास्ता,शिक्षा और ज़िंदगी दोनों पर संकट कुलपहाड़ क्षेत्र के खुड़ों की बड़ी जनसमस्या#jansamasya
कुलपहाड़ नगर से सटे ग्रामीण ग्राम पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खुड़ों (छोटे टोलों) – जैसे वृंदावन खुड़ा, मटोध खुड़ा, धनीराम खुड़ा, मोहन सिंह खुड़ा और खूब सिंह खुड़ा – आजादी के दशकों बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। बरसात के मौसम में इन गांवों में पहुंचना मुश्किल ही नहीं, कई बार नामुमकिन हो जाता है।लोगों ने मीडिया से बात करते हुए आप बीती सुनाई।