बहेड़ी: तहसील मुख्यालय पर लेखपालों ने धरना देकर किया विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
बहेड़ी तहसील मुख्यालय पर आज 22 अगस्त को क्षेत्र के तमाम लेखपाल हड़ताल पर रहे और जमकर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया दरअसल यूपी के अयोध्या के सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्ष दीप के मामले को लेकर लेखपाल संघ ने खासी नाराजगी जताई है इस मामले को लेकर बहेड़ी लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा को सौंपा है ।