कटोरिया: राजवाड़ा के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार युवक जख्मी
Katoria, Banka | May 22, 2025 कटोरिया- देवघर रोड स्थित राजवाड़ा गांव के पास गुरुवार रात करीब 9 बजे दो बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार बहदिया गांव निवासी सुरेश यादव जख्मी हो गया। जख्मी युवक का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। उक्त युवक देवघर से बाइक द्वारा घर लौट रहा था, इस दौरान राजवाड़ा के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी।