IGNTU के MSW विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय अमरकंटक में शैक्षणिक भ्रमण
अमरकंटक, 12 अक्टूबर 2026। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) के सामाजिक कार्य विभाग (MSW) के 45 विद्यार्थियों एवं दो प्राध्यापकों ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, अमरकंटक का शैक्षणिक भ्रमण किया।
विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह पाइक ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्था को करीब से समझा। कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के साथ शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर संवाद भी हुआ।
कार्यक्रम में IGNTU से डॉ. रमेश बी. एवं सुश्री कृष्णा मणि उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय के टीजीटी अंग्रेजी श्री सचिन जाटव ने कार्यक्रम का संचालन किया। भ्रमण के अंत में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ सामुदायिक भोज में सहभागिता की।
#अमरकंटक #IGNTU #NavodayaVidyalaya #Education #BSP24News