ब्रह्म मुहूर्त में कौन बजाता है घंटी? मां नागेश्वरी मंदिर का रहस्य!
मरवाही के कुम्हारी स्थित मां नागेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में कभी-कभी यहां अचानक घंटी और घड़ियाल बजने की आवाज सुनाई देती है। गुप्त कुंड, नागदेवता से जुड़ी मान्यताएं और मनोकामना ज्योति कलश भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र हैं।
स्थानीय पुजारी और आसपास के लोगों के अनुसार, इन घटनाओं को मां नागेश्वरी की दिव्य महिमा से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, इन धार्मिक मान्यताओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
#BSP24News #Marwahi #GPMNews #MaaNageshwari #Navratri