‘जय जोहार’ के बाद गाली-गलौज का VIDEO वायरल, पुलिस के आचरण पर सवाल
Jai johar viral video । Bhopal । Gondwana । Protest
मध्यप्रदेश में ‘जय जोहार’ कहने के बाद एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को भोपाल से जुड़ा बताया जा रहा है और आदिवासी संगठनों की ओर से इसे लगातार शेयर किया जा रहा है।
डिंडोरी विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने भी वीडियो साझा कर मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, BSP24 News इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल वीडियो के सामने आने के बाद मध्यप्रदेश में पुलिस के आचरण और ड्यूटी के दौरान भाषा की मर्यादा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
#BSP24News #MadhyaPradesh #Bhopal #JaiJohar #OmkarSinghMarkam