राजाखेड़ा: राजाखेड़ा नगर पालिका चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन भारी भीड़, तीन दिनों में 149 आवेदन प्राप्त हुए
राजाखेड़ा नगर पालिका चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन भारी भीड़, तीन दिनों में 149 आवेदन राजाखेड़ा। नगर पालिका चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन सोमवार को भारी भीड़ के साथ संपन्न हुआ। निर्वाचन कार्यालय में सुबह 10 बजे से ही विभिन्न वार्डों से आए अभ्यर्थियों, उनके समर्थकों और प्रस्तावकों की लंबी कतारें लग गईं। शाम 3 बजे तक आवेदन पत्र जमा किए गए।