राजाखेड़ा: राजाखेड़ा में सड़क की बदहाली से आक्रोशित ग्रामीणों ने SDM को दिया ज्ञापन, कहा- सड़क न बनी तो करेंगे आंदोलन
राजाखेड़ा में रोड की बदहाली से आक्रोशित ग्रामीण, सड़क न बनी तो करेंगे आंदोलन - SDM को दिया ज्ञापन राजाखेड़ा(धौलपुर) राजाखेड़ा से नाहिला गांव होते हुए कन्हाकी तक जाने वाली सड़क की बदहाली ने स्थानीय ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे दिया है। सड़क निर्माण को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा को ज्ञापन सौंपा।