मधेपुरा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ मधेपुरा में एनएसयूआई ने किया विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं द्वारा किए गए टिप्पणी के खिलाफ गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ता पार्वती विज्ञान महाविद्यालय से नारेबाजी करते हुए कॉलेज चौक स्थित भूपेंद्र नारायण मंडल के प्रतिमा तक पहुंचे और सड़क को घेरकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।