मधेपुरा: मधेपुरा मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर दो तस्करों समेत 13 लोगों को किया गिरफ्तार
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न जगहों पर छापमारी कर 2 तस्कर समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। मद्य निषेध अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि आलमनगर थाना क्षेत्र के आलमनगर दक्षिणी वार्ड 12 में छापामारी कर 750 मिली का 5 पीस विदेशी शराब बरामद कर अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया।