मधेपुरा: BNMU के कुलपति का छात्रों पर निलंबन की कार्रवाई के खिलाफ निकाला गया अर्थी जुलूस, जमकर की गई नारेबाजी
बीएन मंडल विश्वविद्यालय में आंदाेलनकारी छात्र नेताओं पर निलंबन की कार्रवाई के खिलाफ गुरुवार को संयुक्त छात्र संगठन की ओर से कुलपति प्रो. बीएस झा का अर्थी जुलूस निकाला गया। इस दौरान छात्र नेताओं ने विवि प्रशासन और कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अर्थी जुलूस में एनएसयूआई, छात्र राजद एआईएसएफ, आइसा, छात्र लोजपा, भीम आर्मी आदि संगठन के नेता शामिल थे।