मधेपुरा: NIC कक्ष में जिला युवा महोत्सव की तैयारी को लेकर हुई बैठक, 27 एवं 28 सितंबर को कला भवन में होगा आयोजन
मधेपुरा समाहरणालय स्थित नए एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में जिला युवा महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मधेपुरा में जिला युवा महोत्सव का आयोजन दिनांक 27 एवं 28 सितंबर को कला भवन में किया जाएगा।