पुलिस ने नामी कंपनियों के नकली प्रोडक्ट कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है. इंदिरा मार्केट में टाइटन और फास्ट्रैक जैसे कंपनियों के नाम पर नकली घड़ियां बेचने का खेल चल रहा था. दुर्ग कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक कमलेश निर्मलकर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी की दुकान से बड़ी संख्या में नकली घड़ियां और अन्य सामग्री बरामद की है.