गुना: ग्राम पंचायत लोडेरा के ग्राम झुमका में शासकीय रास्ते पर से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
गुना जिले में कलेक्टर केके कन्याल के निर्देशन में मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि विवादों का निपटारा किया जा रहा है। 5 जुलाई को बमोरी तहसीलदार देवदत्त गोलिया ने बताया, ग्राम पंचायत लोडेरा के ग्राम झुमका में खेतों के शासकीय रास्ते पर कब्जा कर बंद करने की जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायत मिली। मौके पर तहसीलदार जनपद सीईओ पुलिस प्रशासन द्वारा कब्जा हटाया गया।