रिविलगंज: गौतम स्थान स्टेशन से पश्चिम रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से गिरकर एक यात्री गम्भीर रूप से घायल,सदर अस्पताल रेफर किया गया।
छपरा-वाराणसी रेलखंड के गौतम स्थान स्टेशन से पश्चिम रेलवे फाटक के समीप मंगलवार को ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री का इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बलिया के तरफ से छपरा को जा रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही गौतम स्थान स्टेशन पहले पश्चिम फाटक के समीप पहुंची और टर्न ली तो उसके झटके से यात्री गीर गया।