ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र में पुलिस ने चलाया दो पहिया वाहन जांच अभियान
ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के पुराना थाना के निकट 19 अप्रैल रविवार को छह बजे ठाकुर गंगटी थाना की पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया। थाना के सहायक अवर निरीक्षक वेद प्रकाश ने कई पुलिस बल के साथ करीब दो दर्जन तो पहिया वाहनों का डिक्की खोलवाकर जांच किया। बगैर हेलमेट वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि हेलमेट लगाकर ही वहन चलावें। वरना चालान काटा जाएगा