फरसगांव: NH-30 मस्सुकोकोडा में हुए सड़क हादसे में मृतक युवक के शव को फरसगांव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सु
मस्सुकोकोंडा पेट्रोल पंप के आगे खड़े ट्रक से बोलेरो की टक्कर में मृत शिवलाल मरकाम निवासी तरईबेडा का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे में घायल अजित मरकाम और चालक सगराम मरकाम का फरसगांव अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।