सोरांव: मऊआइमा इलाके के देवरा गांव में जमीन के विवाद में गिराया गया घर, मामला सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मऊआइमा थाना क्षेत्र के देवरा गांव में सोमवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। राम सूचित पुत्र प्रभुनाथ ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पर हमला किया। तथा दीवाल गिरा दी गई है। पीड़ित की तहरीर पर किशन चौधरी, श्लोक चौधरी, विजय प्रकाश और विनय प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।