टीही–धार रेलखंड पर 6 नवंबर तक 130 की स्पीड से होगा ट्रायल, रेलवे ने जारी की चेतावनी
रेलवे ट्रैक से दूर रहें, बच्चों और पशुओं को भी लाइन के आसपास न जाने दें।
रतलाम इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत टीही–धार रेलखंड पर 6 नवंबर 2026 तक 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने आमजन से अपील की है कि प्रतिदिन सुबह 8 से रात 9 बजे तक रेलवे ट्रैक से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। ट्रैक पर न जाएं और न ही उसे पार करने का प्रयास करें।
रेलवे ने बच्चों और पशुओं को भी रेल लाइन से दूर रखने की अपील की है। रेलवे लाइन पार करने के लिए रोड ओवरब्रिज या रोड अंडरब्रिज का उपयोग करें। सुरक्षा को लेकर आसपास के गांवों में जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।