राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ आयोजित की गई
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंदसौर मुख्यालय पर रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ आयोजित की गई। जिला प्रशासन तथा पांच मध्य प्रदेश एनसीसी बटालियन के इस आयोजन में जिले के लगभग 200 एनसीसी कैडेट्स भी शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक श्री राधेश्याम पाटीदार, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पार्षद श्रीमती भारतीय पाटीदार, श्री धीरज पाटीदार, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, श्री मदन लाल राठौर, एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल श्री सुनील चीकोड़े आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर सांसद श्री गुप्ता ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन की अवधारणा की जानकारी दी। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के देश की एकता अखंडता तथा स्वतंत्रता संग्राम में योगदान से अवगत कराया तथा उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। रन फॉर यूनिटी में भाग ले रहे एनसीसी कैडेट्स के संबंध में श्री गुप्ता ने कहा की एनसीसी ऐसा संगठन है जिसमें देशभर के युवा अनुशासन एकता और भाईचारे की भावना के साथ जुड़ते हैं। एनसीसी के माध्यम से युवा देश सेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। रन फॉर यूनिटी में जनप्रतिनिधि, नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, अशासकीय संगठन, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, खिलाड़ी, युवा, विद्यार्थी, समाजसेवी, उद्योगपति, व्यापारी आदि सम्मिलित हुए। मैराथन दौड़ रन फॉर यूनिटी सरदार पटेल चौराहे से प्रारंभ होकर कॉलेज ग्राउंड पर समाप्त हुई।
इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रामादेवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया आदि के द्वारा माल्यार्पण किया गया।
#मंदसौर
#Mandsaur
Mandsaur, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026