मंदसौर जिले के यात्री अयोध्या काशी तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए
सांसद श्री गुप्ता ने यात्रियों का स्वागत सम्मान किया
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 31 अक्टूबर को प्रातः मंदसौर रेलवे स्टेशन से जिले के 262 यात्री अयोध्या काशी की तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए।
इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गिरी गोस्वामी, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रीति संघवी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर तीर्थ यात्रियों का सांसद श्री गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।
#मंदसौर
#Mandsaur