ओबरा: चोपन में चोर बेखौफ, मंदिर से चांदी का मुकुट-छतरी चोरी, फाइनेंस कर्मी की बाइक भी ले उड़े
Obra, Sonbhadra | Sep 26, 2026 चोपन कस्बे में चोरों ने मां काली मंदिर को निशाना बनाया। देर रात चोर मंदिर के पार्क की ओर स्थित छोटे गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और मां काली का चांदी का मुकुट, चांदी की छतरी, पीतल की लड्डू गोपाल की प्रतिमा समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब छह बजे उस समय हुई, जब मंदिर के पुजारी मनीष तिवारी पूजा-अर्चना के लिए कपाट खोलने पहुंचे।