देहरादून में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया! पांवटा हाईवे पर आईएमए के पास अचानक एक विशालकाय पेड़ सड़क पर आ गिरा, जिसकी चपेट में आने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई, वर्ना बड़ा नुकसान हो सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर रास्ता साफ किया। इसके बाद यातायात को दोबारा सुचारु कराया गया।
#Dehradun #DehradunNews #Uttarakhand #paontahighway
Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026